टेलीविजन क्वीन एकता कपूर की वेब सीरिज से हिंदी स्क्रीन पर कमबैक कर रहे अभिनेता विनय आनंद

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोविंदा के भांजे विनय आनंद इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वे टेलीविजन और डिजिटल दुनिया की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर के साथ दोबारा काम करने जा रहे हैं।

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर की वेब सीरिज से हिंदी स्क्रीन पर कमबैक कर रहे अभिनेता विनय आनंद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 22, 2026, 10:12:00 AM

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोविंदा के भांजे विनय आनंद इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वे टेलीविजन और डिजिटल दुनिया की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर के साथ दोबारा काम करने जा रहे हैं। इस बार वे एकता कपूर का चर्चित OTT प्लेटफॉर्म "कटिंग : एंटरटेनमेंट का डोज हर रोज" OTT के लिए बनी एक थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘ACP विक्रांत’ में नजर आने वाले हैं। इसके निर्देशक अंकुर काक टकर हैं, जिनके निर्देशन में विनय आनंद अब भोजपुरी से लौट कर हिंदी के डिजिटल स्पेस में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं।

विनय आनंद के लिए यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक नई सीरीज़ नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों की वापसी जैसा है। उन्होंने खुद कहा है कि एकता कपूर के साथ काम करना “अपने घर में लौटने” जैसा अनुभव है। विनय का कहना है कि इतने साल बाद फिर से एकता के साथ जुड़ना उनके लिए भावनात्मक भी है और करियर के लिहाज़ से बेहद अहम भी। उन्होंने अपने फैंस से खास अपील की है कि वे एकता कपूर के चैनल को सब्सक्राइब करें और इस सीरीज़ को भरपूर प्यार दें।

इस वेब सीरिज के सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘ACP विक्रांत’ में विनय आनंद एक बिल्कुल अलग और खतरनाक रोल में नजर आने वाले हैं। आमतौर पर रोमांटिक और पारिवारिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले विनय इस बार अलग ही अंदाज में दिखाई देंगे। सूत्रों की मानें तो उनका किरदार इतना ग्रे और इंटेंस है कि यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। इस सीरीज़ में उनके सामने टक्कर में होंगे टीवी के जाने-माने स्टार शरद मल्होत्रा, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

विनय आनंद अब तक 10 से ज्यादा हिंदी फिल्मों और 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन वेबसीरीज़ की दुनिया में यह उनका पहला कदम है। इसी वजह से वे इस प्रोजेक्ट को लेकर खासे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के समय का सबसे मजबूत माध्यम है और वह नई ऑडियंस तक पहुंचने का यह मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते।

इस सीरीज़ की कहानी बिहार के दरभंगा से जुड़े लेखक ज्ञान रंजन ने लिखी है, जिनकी स्क्रिप्ट को बेहद मजबूत और थ्रिल से भरपूर बताया जा रहा है। गॉसिप गलियारों में यह भी चर्चा है कि ‘ACP विक्रांत’ विनय आनंद के करियर को एक नई दिशा दे सकती है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कुटिंग OTT पर रिलीज़ होने वाली यह सीरीज़ विनय आनंद के डिजिटल सफर की कितनी धमाकेदार शुरुआत करती है।

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM