टेंडर घोटाला मामले में इंजीनियर राम पुकार राम को राहत, PMLA कोर्ट से मिली जमानत

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 08, 2026, 10:31:00 AM

ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कथित टेंडर घोटाला मामले में नामजद एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राम पुकार राम ने शुक्रवार को रांची स्थित पीएमएलए (PMLA) की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत में पेशी के बाद उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी गई।

विशेष अदालत ने राम पुकार राम को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर राहत देते हुए कई शर्तें भी लगाई हैं। अदालत के निर्देशानुसार उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और बिना न्यायालय की अनुमति के देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी।

इधर, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई भी तेज हो गई है। एजेंसी ने हाल में प्रमोद कुमार समेत कुल 15 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को समन जारी कर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

सूत्रों के अनुसार, पूरक आरोप पत्र दाखिल होने के बाद कई आरोपी अदालत पहुंचकर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें से कुछ को न्यायालय से जमानत भी मिल चुकी है। मामले में धनशोधन और टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच जारी है।

ईडी इस पूरे प्रकरण में वित्तीय लेन-देन, टेंडर आवंटन प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। आने वाले दिनों में मामले में और कानूनी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

Trending News

मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से अधिक कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार

Jul 19, 2026, 2:43:00 PM
किराना दुकानदार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET में लहराया परचम

Jul 19, 2026, 2:35:00 PM
नालंदा: मृतक देवेंद्र पासवान के परिजनों से मिलीं चिराग की नेत्री सोनम पासवान, निष्पक्ष जांच की मांग

Jul 19, 2026, 2:24:00 PM
पटना में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खूब चले लाठी-डंडे, दो को लगी गोली, कई घायल

Jul 19, 2026, 2:18:00 PM
कर्माटांड़ में धूमधाम से मनाई गई बिपदतरिणी पूजा, तेलकियारी गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jul 19, 2026, 2:08:00 PM
जामताड़ा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई मां विपदतारिणी पूजा, महिलाओं ने ये मांगा

Jul 19, 2026, 2:03:00 PM
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से, विधायकों के लिए नई व्यवस्था, दिखेगा बड़ा बदलाव, तेजस्वी सदन में नहीं दिखेंगे

Jul 19, 2026, 1:54:00 PM
बोकारो: जेपीएससी पर भाजपा का आंदोलन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट पर भी उठे सवाल

Jul 19, 2026, 11:05:00 AM
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, जामताड़ा के 16 परीक्षा केंद्रों पर 4380 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Jul 19, 2026, 10:57:00 AM
हिंसक घटना के बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कहा-अस्पताल मंदिर है, इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे

Jul 19, 2026, 10:38:00 AM