रांची में रावण दहन की तैयारियाँ ज़ोरों पर, डॉ. इरफान अंसारी करेंगे समारोह का उद्घाटन

रांची में रावण दहन की तैयारियाँ ज़ोरों पर, डॉ. इरफान अंसारी करेंगे समारोह का उद्घाटन

रांची में रावण दहन की तैयारियाँ ज़ोरों पर, डॉ. इरफान अंसारी करेंगे समारोह का उद्घाटन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Sep 30, 2025, 3:57:00 PM

 राजधानी रांची के एचईसी स्थित शालीमार बाजार, धुर्वा में इस वर्ष भी परंपरागत विजयादशमी रावण दहन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति और रांची नगर निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, अध्यक्ष संजीत यादव, महासचिव सौरव पाण्डेय और मुख्य सहयोगी अभिषेक साहू मौजूद रहे। वहीं निगम की ओर से मुख्य प्रशासक सुशांत गौरव, अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रवीन्द्र कुमार, ओंकार पाण्डेय समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के उपरांत नगर निगम के मुख्य प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि लोग निःशुल्क और सुगमता से इस ऐतिहासिक आयोजन का आनंद उठा सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परंपरा को भव्य बनाने के लिए निगम हरसंभव योगदान देगा।

समिति के संरक्षक आलोक दूबे ने बताया कि वर्ष 1968 से शुरू हुई यह परंपरा लगातार और सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि रावण दहन केवल एक रस्म नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस बार 55 फीट ऊँचा रावण और 50 फीट ऊँचा मेघनाद का पुतला तैयार किया जा रहा है। पुतला दहन से पूर्व आतिशबाजी की जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास इंतज़ाम, चलंत शौचालय और मेडिकल टीम की व्यवस्था भी की जाएगी। मैदान को समतल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। समिति के सदस्य राहुल तिवारी, राजेश यादव, मंटू यादव, रवि शंकर सिंह, राहुल कुमार बिट्टू, अमित राय, मेहुल दूबे और शुभम पंडित लगातार कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

समारोह का उद्घाटन डॉ. इरफान अंसारी करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शिल्पी नेहा तिर्की और दीपिका पाण्डेय सिंह शामिल होंगी। गेस्ट ऑफ ऑनर की भूमिका में सुबोधकांत सहाय मौजूद रहेंगे।

आयोजकों ने यह भी कहा कि एचईसी धुर्वा और डोरंडा क्षेत्र का यह आयोजन हर वर्ष लाखों लोगों की उपस्थिति में होता है, फिर भी प्रशासनिक दृष्टिकोण से उपेक्षित रहता है। इस बार समिति को उम्मीद है कि पुलिस और जिला प्रशासन सक्रिय सहयोग देगा और जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

इस वर्ष कार्यक्रम की अगुवाई मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे कर रहे हैं, जबकि अध्यक्ष संजीत यादव, मुख्य सहयोगी अभिषेक साहू और महासचिव सौरव पाण्डेय आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। आयोजकों का कहना है कि दशकों से चली आ रही इस परंपरा को और अधिक गौरवशाली और ऐतिहासिक बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM