झारखंड सरकार ने खोला खजाना, चौकीदार-दफादारों के लिए 68.18 करोड़ की राशि को मिली मंजूर

झारखंड सरकार ने खोला खजाना, चौकीदार-दफादारों के लिए 68.18 करोड़ की राशि को मिली मंजूर\

झारखंड सरकार ने खोला खजाना, चौकीदार-दफादारों के लिए 68.18 करोड़ की राशि को मिली मंजूर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 12, 2026, 11:28:00 AM

झारखंड सरकार ने राज्यभर में कार्यरत चौकीदारों और दफादारों के लिए अतिरिक्त बजटीय प्रावधान को मंजूरी दी है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 68.18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है। इस संबंध में विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुआ है।

सरकार के अनुसार यह राशि मुख्य रूप से कर्मचारियों के वेतन भुगतान और वर्दी संबंधी खर्चों को पूरा करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई है। बजट को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसमें करीब 67.18 करोड़ रुपये वेतन मद के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि एक करोड़ रुपये वर्दी उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। यह आवंटन स्थापना व्यय बजट शीर्ष के तहत किया गया है।

जिलावार आवंटन पर नजर डालें तो गिरिडीह को सबसे अधिक राशि मिली है। यहां वेतन मद में लगभग 12.19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके बाद पाकुड़ को 9.26 करोड़ रुपये और देवघर को 9.21 करोड़ रुपये वेतन भुगतान के लिए दिए गए हैं। देवघर जिले को वर्दी मद में भी 17.87 लाख रुपये आवंटित हुए हैं।

पलामू जिले के लिए वेतन मद में 8.89 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जबकि वर्दी के लिए 11.03 लाख रुपये जारी किए गए हैं। वहीं राजधानी रांची को वेतन भुगतान के लिए 4.06 करोड़ रुपये और वर्दी मद में 19.84 लाख रुपये मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) को भी 5.97 करोड़ रुपये वेतन तथा 11.63 लाख रुपये वर्दी मद के तहत आवंटित किए गए हैं।

सरकारी आदेश के मुताबिक कुछ जिलों को इस बार मुख्य रूप से वर्दी संबंधी मद में राशि उपलब्ध कराई गई है। इनमें साहिबगंज और सिमडेगा जैसे जिले शामिल हैं।

राज्य सरकार के इस फैसले को चौकीदार और दफादार कर्मियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से वेतन और संसाधनों को लेकर मांग उठती रही थी।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM