झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर घमासान, CM आवास में महागठबंधन की बैठक, CM हेमंत सोरेन ने 56 विधायकों को बुलाया

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत में हलचल तेज है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गठबंधन के सभी 56 विधायकों की रविवार शाम बैठक बुलाई है, जिसमें राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर घमासान, CM आवास में महागठबंधन की बैठक, CM हेमंत सोरेन ने 56 विधायकों को बुलाया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 07, 2026, 5:07:00 PM

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत में हलचल तेज है।  राज्यसभा की दो सीटों के लिए झामुमो ने अभी तक दूसरे उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है और न ही उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गठबंधन के सभी 56 विधायकों की रविवार शाम बैठक बुलाई है, जिसमें राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और वह राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

सीएम के साथ बैठक के बाद कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि दोनों सीटों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विस्तृत चर्चा हुई है। वह यहां सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता हैं। उन्होंने गठबंधन के सभी 56 विधायकों की बैठक बुलाई है। हम भी उसमें मौजूद रहेंगे। इसके बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए प्रणव झा से लेकर तमाम कांग्रेसियों की सांसें अटकी हुई हैं। दोनों पर्यवेक्षक क्रमश भूपेश बघेल और अजय शर्मा एक बार फिर मुख्यमंत्री से मिले लेकिन सीएम की ओर से कुछ भी ऐसा आश्वासन नहीं मिला कि तनाव खत्म हो। हालांकि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के लिए यही बात बड़ी है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महागठबंधन की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद ही  कांग्रेस को समर्थन देने को लेकर अंतिम फैसला होगा।

बता दें कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। एक राज्यसभा सीट शिबू सोरेन के निधन के कारण रिक्त हुई है, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का छह वर्षीय कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है और नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है। मतदान 18 जून को होगा। इन चुनावों में जीत के लिए किसी उम्मीदवार को कम से कम 28 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता होगी।

Trending News

गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
Jul 17, 2026, 5:31:00 PM
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
Jul 17, 2026, 5:29:00 PM
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
Jul 17, 2026, 5:21:00 PM