बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos

पर्दे पर खतरनाक दिखने वाले इन सितारों की बेटियां अपनी खूबसूरती, सादगी और उपलब्धियों के कारण चर्चा में रहती हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ मशहूर विलेन और उनकी बेटियों के बारे में।

बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 17, 2026, 6:13:00 PM

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें रहे हैं जिन्होंने विलेन का किरदार कुछ इस तरह निभाया कि वो हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गए। बॉलीवुड के इन दिग्गज खलनायकों ने फिल्मों में भले ही डर का माहौल बनाया हो, लेकिन उनकी बेटियां अपनी प्रतिभा, सादगी और उपलब्धियों से अलग पहचान बना रही हैं। कुछ ने फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया, तो कुछ ने निजी और पेशेवर जीवन में अपनी अलग राह चुनी। पर्दे पर दिखने वाले इन खूंखार विलेन्स को  तो आप अच्छे से  जानते हैं, लेकिन आज हम आपको इनकी खूबसूरत बेटियों के आपको मिलवाने जा रहे हैं, जो किसी हीरोइन से कम नहीं दिखतीं। पर्दे पर खतरनाक दिखने वाले इन सितारों की बेटियां अपनी खूबसूरती, सादगी और उपलब्धियों के कारण चर्चा में रहती हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ मशहूर विलेन और उनकी बेटियों के बारे में।

1.अमरीश पुरी-नम्रता पुरी

'मोगैंबो' जैसे यादगार किरदार निभाने वाले अमरीश पुरी की बेटी नम्रता पुरी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई। उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में अपना करियर बनाया और हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद किया। अमरीश पुरी भारतीय सिनेमा और रंगमंच में एक लोकप्रिय नाम थे। उन्होंने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म उद्योगों में काम किया है। मिस्टर इंडिया (1987) में उनका प्रसिद्ध किरदार मोगैम्बो आज भी लोगों की रूह कंपा देता है। उनकी बेटी नम्रता पुरी पेशे से एक बिजनेसवुमन हैं और उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। फिल्मी दुनिया से भी उनका नाता रहा है उन्होंने कुछ छोटे रोल के साथ मॉडलिंग भी की है।

2.अमजद खान-अहलम खान 

बच्चे आज भी गब्बर के नाम से डरते हैं। 'सो जाओ वरना गब्बर आ जाएगा', आज भी लोगों के बीच चर्चित है। इस किरदार को अमजद खान ने निभाया थो और हिंदी सिनेमा के दिग्गज विलेन बन गए थे। अमजद खान की एक बेटी हैं जो बेहद खूबसूरत हैं और उनका नाम अहलम खान है। अहलम एक थिएटर कलाकार हैं और उन्हें महिंद्रा अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन थिएटर (META) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला है। उन्हें विजय नरेश और पूर्वा नरेश की 'आज रंग है' में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने नॉट क्वाइट थिएटर नामक एक थिएटर बैनर की सह-स्थापना की और पटकथा लेखन भी करती हैं।

3.राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर

प्रसिद्ध अभिनेता बॉलीवुड और राजनेता राज बब्बर ने कई बॉलीवुड ब्लॉक ब्लास्टर्स में खलनायक की भूमिका निभाई थी। उनकी बेटी जूही बब्बर ने भी थिएटर में काम किया है। हालांकि वह बॉलीवुड पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहीं। जूही के पहले पति बेजॉय नांबियार एक पटकथा लेखक थे, जिनसे उन्होंने 27 जून 2007 को शादी की थी।जनवरी 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने टीवी अभिनेता अनूप सोनी से शादी की है। 

4. शक्ति कपूर-श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड के लोकप्रिय खलनायक और कॉमिक अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर उन्होंने करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीता है। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत होने के साथ सफल अभिनेत्री हैं। श्रद्धा कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। एक विलेन (2014), छिछोरे (2019), एबीसीडी 2 (2015), हैदर (2014), साहो (2019), आशिकी 2 (2013) जैसी फिल्मों के लिए वो जानी जाती हैं।

5. रंजीत-दिव्यांका बेदी

बॉलीवुड के नंबर वन विलेन रंजीत ने करीब 150 फिल्मों में रेप सीन किए और ऐसे अपने रोल में घुसे कि उन पर 'बलात्कारी' का ठप्पा लग गया था। बॉलीवुड में लंबे समय तक खलनायक की भूमिका निभाने वाले रंजीत की बेटी दिव्यांका बेदी फैशन और ज्वेलरी डिज़ाइनिंग के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। 

उनकी बेटी का नाम दिव्यांका बेदी है जो पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। मनीष मल्होत्रा संग भी वो काम कर चुकी हैं। कई थिएटर शोज के लिए भी वो कॉस्ट्यूम डिजाइन करती हैं। रंजीत की बेटी दिखने में किसी फिल्म स्टार से कम नहीं हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। अपनी स्टाइल और कॉन्फिडेंस से वो सुहाना खान और अनन्या पांडे जैसी स्टार किड्स को भी कड़ी टक्कर देती हैं।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM