राज्य में 9362 पुलिस आरक्षियों की बहाली की तैयारी तेज, रोस्टर त्रुटियों को लेकर 14 मई को अहम बैठक

राज्य में 9362 पुलिस आरक्षियों की बहाली की तैयारी तेज, रोस्टर त्रुटियों को लेकर 14 मई को अहम बैठक

राज्य में 9362 पुलिस आरक्षियों की बहाली की तैयारी तेज, रोस्टर त्रुटियों को लेकर 14 मई को अहम बैठक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 13, 2026, 10:01:00 AM

झारखंड में पुलिस बल को मजबूत करने की दिशा में बड़ी भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस बल और विभिन्न विशेष इकाइयों में कुल 9362 आरक्षी पदों पर नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने से पहले रिक्तियों से जुड़े रोस्टर विवरण में कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए 14 मई को पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय को जिलों और इकाइयों से आरक्षी संवर्ग के रिक्त पदों का श्रेणीवार ब्योरा भेजा गया था। यह विवरण रोस्टर क्लीयरेंस के बाद मांगा गया था। इसमें चालक, आर्मरर और बिगुलर श्रेणी को शामिल नहीं किया गया है। मुख्यालय स्तर पर दस्तावेजों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई जिलों द्वारा भेजी गई सूचनाओं में तकनीकी कमियां और आरक्षण श्रेणियों से संबंधित त्रुटियां मौजूद हैं।

अधिकारियों का मानना है कि यदि इन विसंगतियों को समय रहते ठीक नहीं किया गया तो नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के निदेशक के साथ रांची, जमशेदपुर और धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों समेत सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बुलाया गया है। इसके अलावा रेलवे पुलिस, जैप, आईआरबी, एसआईआरबी, मुसाबनी प्रशिक्षण केंद्र और नेतरहाट सहित विभिन्न विशेष इकाइयों के अधिकारियों को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

रोस्टर संबंधी त्रुटियों के समाधान के बाद संशोधित प्रस्ताव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जाएगा। विभागीय मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रस्ताव झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को सौंपा जाएगा, जहां से नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आने वाले महीनों में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। लंबे समय से पुलिस भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Trending News

शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
Jul 18, 2026, 5:57:00 PM
सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों से गार्ड ने की मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों से गार्ड ने की मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
Jul 18, 2026, 5:42:00 PM
UN Peacekeeping के लिए विदेश भेजे जाएंगे झारखंड पुलिस के DSP-SP,  इन 5 देशों में मिलेगी ट्रेनिंग
UN Peacekeeping के लिए विदेश भेजे जाएंगे झारखंड पुलिस के DSP-SP, इन 5 देशों में मिलेगी ट्रेनिंग
Jul 18, 2026, 5:35:00 PM
एक कॉल, 30 छापेमारी और 12 घंटे... फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया
एक कॉल, 30 छापेमारी और 12 घंटे... फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया
Jul 18, 2026, 5:24:00 PM
'एक छात्र–एक पौधा' अभियान से गूंजा रांची, 200 से ज्यादा पौधों के साथ हरियाली का संकल्प
'एक छात्र–एक पौधा' अभियान से गूंजा रांची, 200 से ज्यादा पौधों के साथ हरियाली का संकल्प
Jul 18, 2026, 5:24:00 PM
बिना डाक सरकारी भूमि पर हो रही बाजार वसूली ! अधिकारियों ने कहा, होगी कानूनी कार्रवाई
बिना डाक सरकारी भूमि पर हो रही बाजार वसूली ! अधिकारियों ने कहा, होगी कानूनी कार्रवाई
Jul 18, 2026, 5:23:00 PM
जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
Jul 18, 2026, 5:01:00 PM
ग्रामीण कार्य विभाग में बदलाव की बड़ी कवायद, 19 इंजीनियरों का ट्रांसफर
ग्रामीण कार्य विभाग में बदलाव की बड़ी कवायद, 19 इंजीनियरों का ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 4:58:00 PM
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026, 4:46:00 PM
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
Jul 18, 2026, 4:18:00 PM