दो दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली लौटे नितिन नवीन, संगठन मजबूती पर दिया जोर

दो दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली लौटे नितिन नवीन, संगठन मजबूती पर दिया जोर

दो दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली लौटे नितिन नवीन, संगठन मजबूती पर दिया जोर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 07, 2026, 7:49:00 PM

झारखंड के दो दिवसीय दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को राजधानी दिल्ली लौट गए। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राज्य के साथ अपने भावनात्मक संबंधों और पार्टी की भविष्य की रणनीतियों पर खुलकर बात की।

उन्होंने कहा कि झारखंड उनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान है जिससे उनका आत्मीय रिश्ता जुड़ा हुआ है। यहां के लोगों से लगातार मिले स्नेह और अपनापन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का सहयोग भाजपा के लिए ऊर्जा देने वाला रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि आगामी समय में भी राज्य के मतदाता भाजपा के प्रति अपना विश्वास बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास, जनसरोकार और संगठनात्मक विस्तार को केंद्र में रखकर काम कर रही है और भविष्य में जनता के समर्थन से दोबारा सत्ता में लौटने का प्रयास करेगी।

अपने प्रवास के दौरान नितिन नवीन ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई दौर की बैठकें कीं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश दिए।

भाजपा नेताओं के अनुसार, यह दौरा संगठन के लिहाज से अहम साबित हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर मंथन करने और पार्टी की रणनीतिक तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। दौरे के समापन के साथ ही नितिन नवीन दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM