चंद्रवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह में 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व जन्म में चंद्रवंशी था, अगले जन्म में भी..बोले पूर्व MP

अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, झारखण्ड प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को रांची के पहाड़ी मंदिर स्थित चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट धर्मशाला में 'चंद्रवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह-2026' का भव्य आयोजन किया गया।

चंद्रवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह में 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व जन्म में चंद्रवंशी था, अगले जन्म में भी..बोले पूर्व MP
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 05, 2026, 6:57:00 PM

अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, झारखण्ड प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को रांची के पहाड़ी मंदिर स्थित चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट धर्मशाला में 'चंद्रवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह-2026' का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी वर्मा (लोहरदगा), झारखण्ड जैक बोर्ड में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले राज्य टॉपर सन्नी वर्मा (रांची) सहित राज्य के विभिन्न जिलों के लगभग 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रांची विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि चंद्रवंशी समाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। समाज द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े परिवर्तन की नींव रखते हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा-हम सभी पहले सनातनी हैं। सनातन जीवित रहेगा तभी समाज, देश और सभी जातियाँ भी सुरक्षित एवं सशक्त रहेंगी।

पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रवंशी समाज प्रतिभा, संघर्ष और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने भावुक होकर कहा-ऐसा अनुभव होता है कि पूर्व जन्म में मैं चंद्रवंशी समाज का हिस्सा था और अगले जन्म में भी इसी समाज में जन्म लेना चाहूँगा। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से झारखण्ड टॉपर सन्नी वर्मा को शीघ्र ही एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना वर्मा के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आज़ाद ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश कमिटी द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल आने वाले वर्षों में समाज के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रतिभा का सम्मान ही समाज को नई दिशा और नई पहचान दिला सकता है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के शैक्षणिक और सामाजिक जागरण का अभियान है। उन्होंने कहा कि भविष्य में संगठन शिक्षा, सामाजिक अधिकारों एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों पर और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा ने कहा कि समाज की छिपी प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने इतिहास और गौरवशाली विरासत को नहीं जानता, वह नया इतिहास भी नहीं रच सकता। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी वर्मा, झारखण्ड राज्य टॉपर सन्नी वर्मा, प्रतिभा रानी, ध्रुव कुमार चंद्रवंशी, वैष्णवी चंद्रवंशी, अनमोल कुमार वर्मा, अनुशिका कुमारी, निशा कुमारी, सागर कुमार रवानी, प्रीतिका कुमारी(छत्तरपुर पलामू), प्रशांत कुमार, आनंद कुमार, स्वाति कुमारी, ईशान अभिषेक, ऋषिका वर्मा, प्रताप रवानी, कृष कुमार, कन्हैया रवानी, सिद्धार्थ वर्मा, आराध्य सिंह, अवनि कुमारी, तानिया वर्मा, आदित्य वर्मा सहित राज्य के विभिन्न जिलों के लगभग 100 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने दूरभाष के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा समाज के विकास और उसकी मांगों के प्रति हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपनिदेशक सुरेंद्र सिंह,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. पिन्टू चंद्रवंशी,झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव जितेन्द्र गुड्डू रवानी, शक्ति रवानी, पलामू जिला अध्यक्ष रंजन चंद्रवंशी, पलामू महिला जिला अध्यक्ष कांती चंद्रवंशी, राँची जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार प्रसाद, जिला महामंत्री विनय वर्मा, चुटिया मंडल अध्यक्ष मनोज आज़ाद, हजारीबाग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, धनबाद जिला अध्यक्ष बिनोद रवानी, संजय रवानी, रमेश चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, ज्ञानी चंद्रवंशी, राजेन्द्र राम चंद्रवंशी, सुबोध कुमार, अरुण वर्मा, राकेश कुमार वर्मा उर्फ पप्पू, प्राणिक वर्मा, सुनील चंद्रवंशी, संतोष वर्मा, राजा वर्मा, मनीष चंद्रवंशी (छत्तरपुर पलामू) व शैलेश चंद्रवंशी सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी, अभिभावक एवं समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

समारोह का उद्देश्य केवल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं का मनोबल ऊँचा करना और नई पीढ़ी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना भी रहा। पूरे कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक एकता और प्रतिभा सम्मान का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।






Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM