BREAKING : भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्याकांड में बड़ा खुलासा, सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार

BREAKING : भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्याकांड में बड़ा खुलासा, सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार

BREAKING : भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्याकांड में बड़ा खुलासा, सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 16, 2026, 10:52:00 AM

रांची के चर्चित भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सफलता मिली है। मामले में कथित रूप से शामिल सुपारी किलर सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रांची एसएसपी राकेश रंजन को मिली विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूरज ने देवब्रत शाहदेव के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश तैयार की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान उसने हत्या के पीछे की वजह और पूरी योजना को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सूरज ने ही शूटरों को रेकी करने और वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

इस हत्याकांड को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। जानकारी के अनुसार, घटना के दिन अनिल टाइगर कांके चौक स्थित एक होटल में बैठे मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि शुरुआत में एक आरोपी ने गोली चलाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दूसरे हमलावर ने बैग से हथियार निकाला और बेहद करीब से गोली मार दी। सिर में गोली लगने से अनिल टाइगर की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और अपराधियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में जांच आगे बढ़ने पर अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया।

रांची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े नेटवर्क और साजिश के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Trending News

मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 1:41:00 PM
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
Jul 18, 2026, 1:23:00 PM
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
Jul 18, 2026, 1:21:00 PM
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Jul 18, 2026, 1:04:00 PM
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM