बड़ी खबर: JHARERA को मिला नया मुखिया, पूर्व DGP अजय सिंह के हाथों में रियल एस्टेट नियामक की कमान

बड़ी खबर: JHARERA को मिला नया मुखिया, पूर्व DGP अजय सिंह के हाथों में रियल एस्टेट नियामक की कमान

बड़ी खबर: JHARERA को मिला नया मुखिया, पूर्व DGP अजय सिंह के हाथों में रियल एस्टेट नियामक की कमान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 06, 2026, 5:16:00 PM

रांची: झारखंड सरकार ने झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकरण (JHARERA) के अध्यक्ष और सदस्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने सोमवार 6 जुलाई 2026 को राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी करते हुए झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को JHARERA का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार को प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ये नियुक्तियां भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 20 और 22 तथा झारखंड भू-संपदा नियमावली, 2017 के नियम 19 के तहत गठित उच्च स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई हैं। चयन समिति की सिफारिश के बाद राज्य सरकार ने दोनों नामों को अंतिम मंजूरी दी।

आपको बता दें JHARERA राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र को विनियमित करने वाला वैधानिक प्राधिकरण है। इसका मुख्य उद्देश्य रियल एस्टेट परियोजनाओं का पंजीकरण, बिल्डरों और घर खरीदारों के बीच पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा दोनों पक्षों के हितों की रक्षा करना है। इसके अलावा प्राधिकरण रियल एस्टेट से जुड़े विवादों और शिकायतों की सुनवाई कर उनका समयबद्ध निपटारा भी करता है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष और सदस्य के पद लंबे समय से खाली होने के कारण प्राधिकरण के कई प्रशासनिक कार्य और शिकायतों की सुनवाई प्रभावित हो रही थी। बड़ी संख्या में मामले लंबित थे, जिनके निपटारे में देरी हो रही थी। अब नए अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति के बाद JHARERA के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि लंबित मामलों की सुनवाई तेज होगी, रियल एस्टेट परियोजनाओं की निगरानी और अधिक प्रभावी होगी तथा घर खरीदारों और बिल्डरों से जुड़े विवादों का जल्द समाधान हो सकेगा।

Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM