बरसात में शाहपुर पुल बना छोटी नदी, प्रशासन और नगर निगम पर उठे सवाल

बरसात में शाहपुर पुल बना छोटी नदी, प्रशासन और नगर निगम पर उठे सवाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 9:12:00 AM

बरसात का मौसम शुरू होते ही डाल्टेनगंज से शाहपुर को जोड़ने वाले पुल की स्थिति चिंताजनक हो जाती है। पुल के बीचों-बीच जलजमाव इस कदर हो जाता है कि मानो वहां कोई छोटी नदी बह रही हो। ऐसे में वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के पास शाहपुर की शुरुआत में एक पुलिस चौकी भी मौजूद है, जहां नियमित जांच-पड़ताल होती रहती है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या केवल जांच करना ही पर्याप्त है, या फिर आसपास की संभावित समस्याओं और दुर्घटना की आशंकाओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए? पुल पर जमा पानी के कारण किनारे-किनारे पैदल चलने वाले लोगों पर वाहनों से गंदे पानी के छींटे पड़ने का खतरा बना रहता है। वहीं फिसलन और जलजमाव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।

सवाल केवल शाहपुर पुल तक सीमित नहीं है। बरसात के दिनों में नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों, गलियों और संपर्क मार्गों की स्थिति भी बदतर हो जाती है। जगह-जगह जलजमाव से आम लोगों का आवागमन प्रभावित होता है और कई इलाकों में सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्या प्रशासन ने वहां पुलिस चौकी केवल जांच-पड़ताल के लिए बनाई है, या फिर स्थानीय समस्याओं पर नजर रखना भी उसकी जिम्मेदारी है? आखिर नगर निगम हर वर्ष बरसात में सामने आने वाली इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठा पा रहा? बरसात अभी जारी है। ऐसे में समय रहते यदि जलनिकासी और सड़क सुधार की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM