पलामू : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी

पलामू : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी

पलामू : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 16, 2026, 12:54:00 PM

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने जिले के विभिन्न थानों और ओपी में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सौरव चौबे को छत्तरपुर थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं चैनपुर थाना की जिम्मेदारी लालजी को दी गई है। पाटन थाना में अनिल विद्यार्थी को तैनात किया गया है, जबकि पांकी थाना की कमान अब दीपक सिंह संभालेंगे। इसके अलावा प्रदीप शर्मा को पिपरा थाना और नीरज कुमार को नौडीहा बाजार थाना का प्रभारी बनाया गया है।

जिले के अन्य महत्वपूर्ण थानों में भी बदलाव किए गए हैं। अफजल अंसारी को सदर थाना का प्रभारी बनाया गया है। देवरी थाना में राजू गुप्ता, हैदरनगर थाना में तंजीलुल मनान तथा सतबरवा थाना में प्रदीप कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नौगरा ओपी का प्रभार सुशील उरांव को दिया गया है।

महिला सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से महिला थानों में भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। रूपा बाखला को छत्तरपुर महिला थाना, पार्वती कुमारी को टाउन महिला थाना और मुन्नी कुमारी को हुसैनाबाद महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

Trending News

मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 1:41:00 PM
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
Jul 18, 2026, 1:23:00 PM
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
Jul 18, 2026, 1:21:00 PM
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Jul 18, 2026, 1:04:00 PM
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM