मामूली विवाद में दंपति पर धारदार हथियार से हमला, 8 माह के मासूम की मौत

मामूली विवाद में दंपति पर धारदार हथियार से हमला, 8 माह के मासूम की मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 8:22:00 AM

झारखंड के पलामू जिले से हैरान करने वाली खबर है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में गुरुवार की रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी गोद में मौजूद आठ माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदु बीघा गांव निवासी चितरंजन पासवान का किसी बात को लेकर दीपक पासवान और उनकी पत्नी रूपा देवी से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोपी ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। हमले की चपेट में आठ माह का मासूम बच्चा भी आ गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दंपति तथा मासूम को अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आठ माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय रूपा देवी और 30 वर्षीय दीपक पासवान का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चितरंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर थाना प्रभारी तंजीलुल मनान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामूली विवाद के बाद हुई कहासुनी के दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें मासूम बच्चे की मौत हो गई और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश रंजन ने बताया कि घायल दीपक पासवान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जबकि उनकी पत्नी का भी इलाज जारी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है और जांच के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM