पैसे के लेनदेन का आरोप, तरहसी थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुए निलंबित

पैसे के लेनदेन का आरोप, तरहसी थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुए निलंबित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 9:08:00 AM

पलामू जिले से अहम खबर है। यहां जिले के तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को निलंबित कर दिया गया है। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने थाना प्रभारी आनंद राम को निलंबित किया है। मिली जानकारी के अनुसार आनंद राम को पैसे के लेन-देन के आरोप के निलंबित किया गया है।

मिली खबर के अनुसार तरहसी के रहने वाले एक कारोबारी ने पलामू एसपी से पैसे के लेन-देन को लेकर शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गयी, जांच के बाद थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि इस मामले के आगे की कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि आनंद राम 2018 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं। आनंद राम पलामू के पाटन समेत कई थानों में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहे हैं। करीब एक वर्ष पहले सब इंस्पेक्टर आनंद राम तरहसी थाना प्रभारी के पद पर तैनात हुए थे। निलंबित होने के बाद सब इंस्पेक्टर आनंद राम को पुलिस लाइन भेजा गया है.

बता दें कि तरहसी इलाके में पुलिस ने मई महीने कुछ गाड़ियों को पकड़ा था। आरोप है कि पकड़े गए गाड़ियों को छोड़ने के एवज में लेनदेन हुई है और कारोबारी को परेशान किया गया है। तरहसी थाना लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल के अंतर्गत आता है। यह इलाका मनातू, पिपराटांड़, पाटन, पांकी और लेस्लीगंज थाने से सटा हुआ है। तरहसी का इलाका अफीम की खेती के लिए भी चर्चित रहा है और नक्सल गतिविधि के लिए भी यह जाना जाता रहा है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM