जंगल में बैठकर चला रहे थे ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क, पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

जंगल में बैठकर चला रहे थे ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क, पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

जंगल में बैठकर चला रहे थे ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क, पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 09, 2026, 4:52:00 PM

साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की मुहिम के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। करमाटाँड़ थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन ठगी में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर लोगों को ठगने के लिए किया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ लोग करमाटाँड़ के तेतुलबंधा इलाके के निकट एक सुनसान स्थान पर बैठकर साइबर ठगी की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान धरूवाडीह गांव निवासी महेन्द्र कुमार मंडल (28), टिंकु कुमार मंडल (26) और विकास कुमार मंडल (24) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से सात मोबाइल फोन और नौ सक्रिय सिम कार्ड बरामद किए, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जुड़े बहानों के जरिए निशाना बनाते थे। वे विशेष रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को कॉल कर क्रेडिट कार्ड बंद होने या नए कार्ड जारी करने जैसी बातें कहकर विश्वास में लेते थे। इसके अलावा इंटरनेट पर विभिन्न बैंकों और संस्थानों के नाम से फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर लोगों को संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जाता था।

पुलिस का कहना है कि जब कोई व्यक्ति सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क करता था, तो उसे एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता था। फाइल इंस्टॉल होते ही मोबाइल डिवाइस पर अपराधियों की पहुंच बन जाती थी, जिससे वे बैंकिंग और कार्ड संबंधी संवेदनशील जानकारी हासिल कर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देते थे।

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से महेन्द्र कुमार मंडल का नाम पहले भी साइबर अपराध के एक मामले में सामने आ चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्ष 2021 में दर्ज एक साइबर अपराध मामले में उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

जामताड़ा पुलिस ने बताया कि जिले में साइबर ठगी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक 75 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

इस कार्रवाई को साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल, इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, अमृत कुमार राम तथा सशस्त्र बल के जवानों की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सघन कार्रवाई जारी रहेगी।

Trending News

फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
Jul 17, 2026, 4:26:00 PM
बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला
बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला
Jul 17, 2026, 4:22:00 PM
 बिहार की बेटी को 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप, श्रेया बनी इकलौती भारतीय, अब अमेरिका...
बिहार की बेटी को 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप, श्रेया बनी इकलौती भारतीय, अब अमेरिका...
Jul 17, 2026, 4:15:00 PM
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
Jul 17, 2026, 3:44:00 PM
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
Jul 17, 2026, 3:17:00 PM
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
Jul 17, 2026, 2:44:00 PM
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
Jul 17, 2026, 2:41:00 PM
RJD में क्यों मची भगदड़? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर नीरज कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
RJD में क्यों मची भगदड़? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर नीरज कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
Jul 17, 2026, 2:10:00 PM
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
Jul 17, 2026, 2:03:00 PM
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Jul 17, 2026, 1:45:00 PM