गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...

गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 17, 2026, 3:17:00 PM

गोपालगंज के थावे प्रखंड के विदेशी टोला गांव निवासी व्यवसायी संजय प्रसाद गुप्ता के 30 वर्षीय पुत्र मरीन इंजीनियर रोहन उर्फ सोनू गुप्ता की ईरानी हमले में मौत हो गई है। परिवार को मंगलवार को ही इस हादसे की सूचना मिली थी, मौत को चार दिन बीत चुके हैं। लेकिन अब तक सोनू का पार्थिव शरीर घर नहीं पहुंचा है। परिजन बेसब्री से अपने लाडले के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल भारतीय दूतावास शव को वापस लाने की कानूनी प्रक्रियाओं में जुटा है। गोपालगंज का सोनू गुप्ता सऊदी अरब में 48 लाख के पैकेज पर काम कर रहा था।

मृतक के पिता संजय प्रसाद गुप्ता ने भावुक होकर कहा कि परिवार की सबसे बड़ी इच्छा है कि बेटे का शव जल्द भारत पहुंचे। उन्होंने कहा कि अंतिम दर्शन के बाद पैतृक गांव में पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके। सोनू गुप्ता तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिजन के मुताबिक सोनू गुप्ता छुट्टी लेकर घर आने और उसकी शादी करने की बात कही थी। तब सोनू ने कहा था कि वहां हालात सामान्य हो चुके हैं और वह तीन महीने बाद छुट्टी लेकर घर आएगा।

रोहन उर्फ सोनू गुप्ता दुबई की कंपनी अलबयाह एडनौक में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। ईरान की ओर से हुए मिसाइल हमले के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सोनू ने इससे पहले चार साल तक स्कॉर्पियो कंपनी में नौकरी की थी। करीब छह महीने पहले ही उन्होंने यूएई की एडनॉक कंपनी जॉइन की थी। सऊदी अरब में उन्हें लगभग 48 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला था। उनकी ड्यूटी तेल टैंकर ‘एमटी अल बहिया’ के इंजन रूम में लगी थी। परिजनों के मुताबिक, 14 जुलाई को इस टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ था। इस हमले में इंजन एरिया पूरी तरह तबाह हो गया और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। 

फिलहाल भारतीय दूतावास, स्थानीय प्रशासन और शिपिंग कंपनी मिलकर पोस्टमार्टम, डेथ सर्टिफिकेट, एम्बामिंग और एनओसी जैसी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने में जुटे हैं।  इन कागजी औपचारिकताओं के बाद पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से भारत लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सामान्य तौर पर इस पूरी प्रक्रिया में अभी 2 से 3 दिन का समय और लग सकता है। फ़िलहाल परिजन बेसब्री से अपने लाडले के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। 

Trending News

फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
Jul 17, 2026, 4:26:00 PM
बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला
बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला
Jul 17, 2026, 4:22:00 PM
 बिहार की बेटी को 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप, श्रेया बनी इकलौती भारतीय, अब अमेरिका...
बिहार की बेटी को 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप, श्रेया बनी इकलौती भारतीय, अब अमेरिका...
Jul 17, 2026, 4:15:00 PM
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
Jul 17, 2026, 3:44:00 PM
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
Jul 17, 2026, 3:17:00 PM
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
Jul 17, 2026, 2:44:00 PM
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
Jul 17, 2026, 2:41:00 PM
RJD में क्यों मची भगदड़? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर नीरज कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
RJD में क्यों मची भगदड़? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर नीरज कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
Jul 17, 2026, 2:10:00 PM
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
Jul 17, 2026, 2:03:00 PM
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Jul 17, 2026, 1:45:00 PM