भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में याद किए गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बाबूलाल मरांडी बोले-तो इस सरकार को हटा देगा...

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के अवसर पर रविवार को जामताड़ा जिले के कुंडहित बस स्टैंड समीप डाकबंगला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में याद किए गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बाबूलाल मरांडी बोले-तो इस सरकार को हटा देगा...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 05, 2026, 6:34:00 PM

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के अवसर पर रविवार को जामताड़ा जिले के कुंडहित बस स्टैंड समीप डाकबंगला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए।

कार्यक्रम से पहले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनुकडीह मोड़ स्थित सिद्धू-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ गुलदस्ता और फूलमाला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

'जनता के लिए महल छोड़ सड़क पर उतरे थे डॉ. मुखर्जी'

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी जनता के हित के लिए अपना महल छोड़कर सड़क पर उतर गए थे। वे हर समय जनता के काम के लिए तत्पर रहते थे। आज हमें उनके आदर्शों पर चलकर राज्य और देश की सेवा करनी है।

सरकार पर बोला हमला 

 वर्तमान सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं झारखंड का मुख्यमंत्री था, तब 2013 तक बालू घाटों में आम जनता के लिए बालू मुफ्त कर दी थी। लेकिन अब इस सरकार में लोगों को बालू के लिए भी पैसे देने पड़ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में जल, जंगल, जमीन और खनिजों की खुलेआम लूट हो रही है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं दिखता।

बाबूलाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है। मालिक को यह बताना जरूरी है कि सरकार कैसा काम कर रही है। जिस दिन मालिक जाग जाएगा और समझ जाएगा कि यह सरकार लूटने और कमाने में लगी है, उस दिन वह इस सरकार को हटा देगा।

वित्त मंत्री के पत्र का जिक्र

  वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर द्वारा डीजीपी को लिखे गए पत्र पर उन्होंने कहा कि मंत्री ने विरोध नहीं, बल्कि सच्चाई लिखी है। उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड के लिए अतिरिक्त गाड़ी मांगी थी, लेकिन बदले में पुलिस विभाग ने एक गाड़ी और कम कर दी। जब वित्त मंत्री की यह हालत है, तो आम जनता का क्या होगा। जब डीजीपी और पुलिस उनकी बात नहीं सुन रहे, तो आम आदमी कहां जाएगा।

हिमांशु हत्याकांड पर सवाल  

जमशेदपुर के हिमांशु हत्याकांड में जमशेदपुर और सरायकेला के एसपी को हटाए जाने पर बाबूलाल ने कहा कि यह सजा नहीं है। पुलिस के सामने अपराधियों द्वारा हत्या किए जाने पर नियमानुसार पुलिस पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी होनी चाहिए थी। सरकार पुलिस को बचा रही है और बाकी लोगों को फंसा रही है।

पूर्व सांसद सुनील सोरेन भी बोले  

कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह विफल है। उन्होंने नाला में रेलवे लाइन शुरू कराने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब मैं सांसद था तब संसद में मामला उठाकर रेल लाइन पारित करा दी थी। लेकिन राज्य सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराने के कारण सर्वे पूरा होने के बाद भी काम रुका हुआ है। जब तक सरकार जमीन नहीं देगी, तब तक रेल लाइन बनना असंभव है।

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर 141 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया एवं पार्टी में शामिल किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

संतोष कुमार, जामताड़ा 

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM