हजारीबाग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 39 अधिकारियों के तबादले से कई थानों में बदली कमान

हजारीबाग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 39 अधिकारियों के तबादले से कई थानों में बदली कमान

हजारीबाग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 39 अधिकारियों के तबादले से कई थानों में बदली कमान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 09, 2026, 1:26:00 PM

हजारीबाग जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने जिले के विभिन्न थानों और अंचलों में कार्यरत 39 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस पुनर्व्यवस्था के बाद कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार सदर, विष्णुगढ़, बरही, पेलावल, दारू, चरही, केरेडारी, चौपारण, बरकठा, कटकमदाग, मुफ्फसिल, लोहसिंघना और महिला थाना समेत कई प्रमुख इकाइयों में बदलाव किया गया है। विभागीय स्तर पर इसे पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक चुस्त और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

तबादला आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार को बरही अंचल से हटाकर सदर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सुभाष सिंह को सदर क्षेत्र से स्थानांतरित कर विष्णुगढ़ थाना भेजा गया है। एसटीएफ प्रभारी के रूप में कार्यरत सपन कुमार महथा को अब बरही अंचल की कमान सौंपी गई है। अनिल कुमार को विष्णुगढ़ से पेलावल अंचल में नई जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा शाहिद रजा को बड़कागांव अंचल तथा बिमल लकड़ा को दारू अंचल में पदस्थापित किया गया है। साइबर अपराध से जुड़े मामलों को देखते हुए अमित खाखा को साइबर थाना का प्रभार सौंपा गया है। वहीं अजीत कुमार-01 को चरही थाना, नेमधारी रजक को केरेडारी थाना, सरोज सिंह चौधरी को दारू थाना, मुकेश कुमार सिंह को कोर्रा थाना और राणा भानु प्रताप सिंह को कटकमदाग थाना में नियुक्त किया गया है।

महिला पुलिस अधिकारियों के स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। कुमारी राधा रागनी को महिला थाना बरही की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि किरण कच्छयप को महिला थाना सदर में तैनात किया गया है।

एसपी कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और कार्यभार संभालने के बाद अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है। माना जा रहा है कि इस व्यापक फेरबदल से जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और निगरानी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM