हजारीबाग: चंद्रगुप्त सुशी इंफ्रा परिसर में बनेगा मां दुर्गा का भव्य मंदिर, मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन

सीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना अंतर्गत कार्यरत सुशी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में अब मां दुर्गा का भव्य मंदिर स्थापित किया जाएगा।

हजारीबाग: चंद्रगुप्त सुशी इंफ्रा परिसर में बनेगा मां दुर्गा का भव्य मंदिर, मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 05, 2026, 5:43:00 PM

सीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना अंतर्गत कार्यरत सुशी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में अब मां दुर्गा का भव्य मंदिर स्थापित किया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए रविवार को हैदराबाद से आए आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।

6 महीने में होगा निर्माण 

 कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के जीएम श्री आर. एस. यादव ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। भूमि पूजन के बाद हवन-पूजन किया गया, जिसमें कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर जीएम आर एस यादव ने बताया कि कंपनी प्रबंधन की ओर से परिसर में मां दुर्गा के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर को लगभग 6 माह के अंदर बनाकर श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर बनने से कर्मचारियों को आस्था और शांति का केंद्र मिलेगा।

श्रद्धालुओं में उत्साह

  भूमि पूजन की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि कोल परियोजना परिसर में मंदिर बनने से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बनेगा।

सुनील कुमार ठाकुर, हजारीबाग

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM