हजारीबाग: बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल, हथियार और टीपीसी का पर्चा बरामद...

बड़कागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पकरी बरवाडीह कोल माइंस से बानादाग रेलवे साइडिंग तक कोयला परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों से टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया।

हजारीबाग: बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल, हथियार और टीपीसी का पर्चा बरामद...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 13, 2026, 4:31:00 PM

बड़कागांव (हजारीबाग): बड़कागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पकरी बरवाडीह कोल माइंस से बानादाग रेलवे साइडिंग तक कोयला परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों से टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया। 

पुलिस ने आरोपी के पास से लेवी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल, हथियार तथा टीपीसी का पर्चा भी बरामद किया है।थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पकरी बरवाडीह कोल माइंस से बानादाग रेलवे साइडिंग तक कोयला परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों से अलग अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर टीपीसी के नाम पर कई बार लेवी की मांग की जा रही थी। 

कभी टीपीसी के जोनल कमांडर पालटा के नाम पर तो कभी मनमोहन के नाम पर धमकी देकर रकम मांगी जाती थी। लेवी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई थी। मामले को लेकर ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर बड़कागांव थाना में कांड दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। 

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर बड़कागांव थाना क्षेत्र के कांडतरी गांव निवासी प्रवीण कुमार (22 वर्ष), पिता- तालेश्वर महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को टीपीसी से जुड़ा होना स्वीकार किया। इसके बाद बड़कागांव थाना कांड संख्या 123/26, दिनांक 11 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(3), 308(4), 61 तथा सीएलए एक्ट की धारा 17 के अंतर्गत उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लेवी मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन, हथियार तथा टीपीसी का पर्चा भी बरामद कर जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM