लंबे इंतजार के बाद गिरिडीह के छात्रों को मिली राहत, खातों में पहुंचने लगी ई-कल्याण छात्रवृत्ति की राशि

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 11, 2026, 12:56:00 PM

गिरिडीह जिले के हजारों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से अटकी हुई ई-कल्याण छात्रवृत्ति की राशि अब लाभुक छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाने लगी है। भुगतान में देरी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे छात्रों और उनके परिवारों ने इस फैसले पर संतोष जताया है।

छात्रों का कहना है कि छात्रवृत्ति उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण आधार है। कई विद्यार्थी ऐसे परिवारों से आते हैं जिनकी आय सीमित है और वे इसी मदद के सहारे कॉलेज की फीस, किताबें, आवास तथा अन्य शैक्षणिक खर्च पूरे कर पाते हैं। राशि समय पर नहीं मिलने से कई छात्रों के सामने पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति बन गई थी।

राशि जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने राज्य सरकार और विशेष रूप से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्रों ने कहा कि लगातार प्रयासों और पहल के बाद अब उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलना शुरू हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक परेशानियां कुछ हद तक कम होंगी।

गौरतलब है कि झारखंड सरकार की ई-कल्याण योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि कल्याण विभाग के माध्यम से जारी की जाती है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद मिल सके।

अभिभावकों ने भी छात्रवृत्ति वितरण शुरू होने पर खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि यदि ऐसी योजनाओं का लाभ समय पर मिलता रहे तो गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी और वे बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ सकेंगे।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM