जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, रिटायर्ड कर्मचारी फरार

जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, रिटायर्ड कर्मचारी फरार

जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, रिटायर्ड कर्मचारी फरार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 11, 2026, 1:28:00 PM

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एग्रिको रोड नंबर-2 में सोमवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में दहशत फैल गई। क्वार्टर नंबर एल-13 से पत्नी, पुत्र और पुत्री के शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में परिवार के मुखिया रविंद्र प्रसाद सिंह पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घर के बाहर जमा हो गए। बाद में सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, इस मकान में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त रविंद्र प्रसाद सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। मृतकों की पहचान उनकी पत्नी सरिता सिंह, बेटी सुप्रिया सिंह और बेटे रविशेक कुमार के रूप में हुई है।

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि तीनों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हत्या के तरीके और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को घटना की जानकारी स्वयं रविंद्र प्रसाद सिंह ने फोन कर दी थी। सूचना देने के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद उनकी तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि मृतक बेटी सुप्रिया विवाहित थीं और गर्भवती भी थीं। बताया जा रहा है कि रविंद्र प्रसाद सिंह कुछ महीने पहले ही टाटा स्टील से रिटायर हुए थे। स्थानीय स्तर पर परिवार के भीतर तनाव और विवाद की चर्चाएं भी सामने आई हैं, हालांकि इसके पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें पारिवारिक कलह, मानसिक दबाव और अन्य संभावित कारण शामिल हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM