चरम पर सियासी संग्राम, विधायक ने सांसद पर दर्ज कराया मुकदमा

चरम पर सियासी संग्राम, विधायक ने सांसद पर दर्ज कराया मुकदमा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 7:24:00 PM

धनबाद के निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर सांसद ढुलू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दोनों के खिलाफ निरसा थाना में एफआईआर दर्ज कराया। विधायक ने कहा कि हाल ही में उन्होंने सांसद के अवैध कारोबार और प्रिंस खान से संबंधों की जांच की मांग की थी। इसके बाद उन्हें प्रिंस खान की ओर से धमकी भरा संदेश मिला।

अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि प्रिंस खान, ढुलू महतो के इशारे पर धनबाद में लोगों को धमकी देकर रंगदारी वसूलता है और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देता है। उन्होंने दावा किया कि ढुलू महतो और प्रिंस खान की दोस्ती जेल में हुई थी और दोनों के बीच पुराने संबंध हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विधायक ने सांसद के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि उन्हें पहले धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा था तो इसकी जानकारी सार्वजनिक करने में देरी क्यों हुई। अरूप चटर्जी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग की।

उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रिंस खान भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान से अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई जरूरी है। प्रेस वार्ता के अंत में विधायक ने कहा कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी ढुलू महतो और प्रिंस खान की होगी।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM