पुलिस की बडी कार्रवाई, गैंगस्टर के भाई के घर पर चला पीला पंजा

पुलिस की बडी कार्रवाई, गैंगस्टर के भाई के घर पर चला पीला पंजा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 3:02:00 PM

धनबाद जिले में पुलिस ने बडी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए उसके भाई गोपी खान के घर पर बुलडोजर चलाया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान पुरे इलाके में सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान लोगों की भीड भी एकत्र रही।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को धनबाद पुलिस ने शनिवार को फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके भाई गोपी खान के मकान पर बुलडोजर चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। इस मौके विधि व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए तीन डीएसपी, छह थाना क्षेत्रों की पुलिस और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे। इससे पहले कार्रवाई के दौरान पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा गया।

इस बारे में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि गोपी खान का मकान बिना स्वीकृत नक्शे के बनाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रिंस खान और उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज मामलों में पुलिस पहले भी कई बार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है। शुक्रवार को धनबाद थाना कांड संख्या 400/2023 तथा बैंक मोड़ थाना कांड संख्या 71/2022 के तहत न्यायालय के आदेश के अनुपालन में क्षतिग्रस्त भवन के कुछ हिस्सों को बुलडोजर से गिराया गया।

सिटी एसपी ने कहा कि फिलहाल भवन के जर्जर और अवैध हिस्से को ध्वस्त किया गया है। जैसे ही न्यायालय से आगे का आदेश प्राप्त होगा, नियमानुसार पूरे भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। संगठित अपराध और अपराधियों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM