पांच माह से नहीं मिला वेतन, जेएसएलपीएस कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

पांच माह से नहीं मिला वेतन, जेएसएलपीएस कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 3:07:00 PM

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के कर्मियों ने लंबित वेतन, मानदेय एवं फील्ड ट्रैवल अलाउंस के भुगतान को लेकर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला मिशन प्रबंधन इकाई, JSLPS धनबाद को ज्ञापन सौंपा है। कर्मियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 11 जुलाई 2026 तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो 13 जुलाई 2026 से सभी एलएफ (LF) एवं एलई (LE) कर्मी विभागीय कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

ज्ञापन के अनुसार, कर्मियों को फरवरी 2026 से जून 2026 तक का वेतन एवं मानदेय अब तक नहीं मिला है। इसके अलावा पिछले 8-9 महीनों से TA/DA तथा CA का भी भुगतान लंबित है। वहीं, क्षेत्रीय कार्यों से जुड़े कर्मचारियों का फिक्स्ड ट्रैवलिंग अलाउंस (FTA) भी कई महीनों से बकाया है। कर्मियों ने कहा है कि वे पिछले पांच महीनों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। लेकिन लगातार वेतन और भत्तों के भुगतान में हो रही देरी के कारण अधिकांश कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। कई कर्मियों के सामने परिवार के भरण-पोषण और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति तक का संकट उत्पन्न हो गया है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि क्षेत्रीय कार्यों के निष्पादन के लिए नियमित भ्रमण आवश्यक होता है, लेकिन यात्रा भत्ता और अन्य देयकों का भुगतान नहीं होने से कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत आर्थिक क्षमता से फील्ड कार्य जारी रखने में असमर्थ हो रहे हैं। कर्मियों ने जिला प्रशासन से अविलंब लंबित वेतन, मानदेय एवं FTA का भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि 11 जुलाई 2026 तक भुगतान नहीं हुआ तो 13 जुलाई 2026 से सभी कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित तो रहेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार का विभागीय एवं फील्ड कार्य नहीं करेंगे। कर्मियों ने उम्मीद जताई है कि उनकी समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अन्यथा कार्य बहिष्कार की स्थिति में JSLPS की विभिन्न योजनाओं एवं क्षेत्रीय गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ सकता है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM