बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का झारखंड कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में हत्यारों का झारखंड से कनेक्शन निकला है।

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का झारखंड कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 10, 2026, 3:51:00 PM

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।  पुलिस जांच में हत्यारों का झारखंड से कनेक्शन निकला है। हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक का नंबर धनबाद के रहने वाले सेल कर्मी विभास भट्टाचार्य के नाम पर रजिस्टर्ड था। इसके बाद बंगाल पुलिस जांच के लिए धनबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से मामले की पड़ताल शुरू की। जहां जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि विभास भट्टाचार्य की असली बाइक उनके घर पर सुरक्षित खड़ी थी।  इतना ही नहीं, हत्या में इस्तेमाल बाइक का मॉडल भी अलग निकला।  इससे साफ हो गया कि अपराधियों ने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार विभास भट्टाचार्य पहले पश्चिम बंगाल के बनपुर इलाके में पदस्थापित थे और बाद में उनका ट्रांसफर धनबाद हो गया था। 

इसके बाद, शुक्रवार रात बंगाल पुलिस धनबाद पहुंची। पाथरडीह थाने में घंटों पूछताछ के बाद टीम ने भट्टाचार्य के घर बाइक सत्यापित की। कर्मचारी ने सफाई दी कि घटना के वक्त वह कार्यालय में थे। सीसीटीवी फुटेज ने इसे साबित कर दिया। जांच में पाया गया कि हत्यारों ने उनकी बाइक का नंबर दूसरी बाइक (अलग मॉडल व रंग) पर चिपका लिया था।

बता दें कि उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई बुधवार रात करीब 10:15 बजे हुई। जब चंद्रनाथ अपने घर लौट रहे थे। वह घर से महज 200 मीटर दूर थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।  इस मर्डर केस में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है।  उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।  हालांकि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM