डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 5:34:00 PM

धनबाद में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती को पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। शहर के सिटी सेंटर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, भारत की एकता और अखंडता में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

सोमवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हालांकि इस दौरान भारी बारिश होती रही लेकिन इसके बाद भी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित रहा तथा उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटी है। साथ ही उन्होंने सिंदरी उर्वरक कारखाने की स्थापना में डॉ. मुखर्जी के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM