फैक्ट्री में घायल कर्मी की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

फैक्ट्री में घायल कर्मी की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 5:09:00 PM

धनबाद जिले के भूली स्थित जालान फैक्ट्री में 29 जून को मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए 50 वर्षीय अकरम खान की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर लोगों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट को जाम कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान गुस्साए लोगो ने कुछ देर के लिए भूली-खरकबाद सड़क को भी जाम कर दिया। स्थिति को देखते हुए भूली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने में जुट गई।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि अकरम खान परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसी को लेकर लोगों ने उचित मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की। मामले को लेकर वार्ड-17 के पार्षद इम्तियाज अंसारी, कांग्रेस नेता नौशाद आलम, खुर्शीद आलम समेत कई लोग भूली ओपी पहुंचे, जहां ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर और फैक्ट्री प्रबंधन के साथ बैठक हुई। वार्ता के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को आठ लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार रुपये नकद राशि देने पर सहमति जताई। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हुई।

बताया जाता है कि अकरम खान पिछले करीब 20 वर्षों से जालान फैक्ट्री में कार्यरत थे। 29 जून को मशीन की बेल्ट के पास काम करने के दौरान किसी ने मशीन का स्विच ऑन कर दिया, जिससे वह बेल्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। अब इस हादसे के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यस्थल पर लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM