8 लेन सड़क पर भीषण हादसा, हाइवा, कार की आमने-सामने टक्कर

8 लेन सड़क पर भीषण हादसा, हाइवा, कार की आमने-सामने टक्कर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 5:15:00 PM

धनबाद जिले के भूली ओपी क्षेत्र स्थित 8 लेन सड़क पर रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक कार की सामने से आ रहे हाइवा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम और बाद में भूली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक रॉन्ग साइड से तेज गति में 8 लेन सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दाहिनी ओर के दोनों दरवाजे और छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल कार चालक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बरवाअड्डा थाना पुलिस ने बताया कि गश्ती के दौरान घटना की सूचना मिली थी। चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घायल कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश और दुर्घटना की जांच में जुट गई है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM