चलती ई-रिक्शा अचानक हो रही बंद! ब्लूटूथ हैकिंग से बढ़ी चालकों की चिंता

चलती ई-रिक्शा अचानक हो रही बंद! ब्लूटूथ हैकिंग से बढ़ी चालकों की चिंता
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 03, 2026, 7:16:00 PM

आधुनिक तकनीक ने जहां सफर को आसान बनाया है, वहीं अब यही तकनीक नई मुसीबत भी बनती नजर आ रही है। इन दिनों लिथियम बैटरी से चलने वाले ई-रिक्शा चालकों के सामने एक गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। सड़क पर चलते-चलते ई-रिक्शा अचानक बंद हो जा रही हैं, जिससे चालक और यात्री दोनों परेशानी में पड़ रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, यह समस्या ब्लूटूथ इनेबल्ड लिथियम बैटरी वाले ई-रिक्शा में सामने आ रही है। इन बैटरियों को कंपनी की ओर से एक मोबाइल ऐप के जरिए समय-समय पर अपडेट किया जाता है। लेकिन हाल के दिनों में एक ऐसा मोबाइल ऐप सामने आने की चर्चा है, जिसका कथित तौर पर कुछ शरारती लोग दुरुपयोग कर चलती ई-रिक्शा को बीच सड़क पर रोक दे रहे हैं। ई-रिक्शे का अचानक बंद होने से चालकों की परेशानी बढ गयी है और उनमें खौफ हो गया है।

ई-रिक्शा के अचानक बंद हो जाने से सड़क दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। चालक वाहन को दोबारा चालू नहीं कर पाते और उन्हें रिक्शा को धक्का देकर सर्विस सेंटर तक ले जाना पड़ता है या फिर मिस्त्री बुलाना पड़ता है। इस मामले में जब ई-रिक्शा शोरूम संचालकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि समस्या गंभीर होती जा रही है। उनके पास लगातार ऐसी शिकायतें पहुंच रही हैं। फिलहाल समाधान के तौर पर प्रभावित ई-रिक्शा की बैटरियों का ब्लूटूथ फीचर डिसेबल किया जा रहा है। साथ ही कंपनियों से सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने का आग्रह किया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM