ऑटो चालकों के लिए होगा यूनिफॉर्म, नियम तोडने पर होगी कार्रवाई

ऑटो चालकों के लिए होगा यूनिफॉर्म, नियम तोडने पर होगी कार्रवाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 7:01:00 AM

बोकारो जिले में अब ऑटो चालकों की पहचान उनकी यूनिफॉर्म से होगी। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक विभाग ने सभी ऑटो चालक संगठनों के साथ अहम बैठक की। बैठक में ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद ने साफ कहा कि सड़क पर जहां-तहां ऑटो खड़ा करना, यात्रियों के लिए खींचतान करना और नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएसपी ने सभी संगठनों को अपने-अपने क्षेत्र के ऑटो चालकों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। इसके बाद क्षेत्रवार अलग-अलग यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि चालक की पहचान आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ऑटो चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। जिनके पास लाइसेंस नहीं है, वे तुरंत आवेदन कर इसे बनवाएं।

बैठक में ऑटो चालकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि परमिट और फिटनेस के लिए रांची जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती है। साथ ही परमिट व फिटनेस से जुड़े जुर्माने की ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई। इस पर डीएसपी ने आश्वासन दिया कि पहले सभी ऑटो चालक संगठनों की सूची तैयार की जाएगी, फिर विशेष शिविर लगाकर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य कार्रवाई करना नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधारना और आम जनता को सुरक्षित व बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM