वाहन चोरी के शक में शुरू हुआ विवाद, हिंसक झड़प में बदला

वाहन चोरी के शक में शुरू हुआ विवाद, हिंसक झड़प में बदला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 12:47:00 PM

झारखंड के बोकारो में बीती रात तब अचानक हडकंप मच गया, जब एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। अब दोनों ही पक्ष पुलिस के पास पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना सेक्टर वन बी की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्टर-1बी स्थित पानी टंकी के पास शुक्रवार देर रात दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद शुरू हो गया। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इधर विवाद और मारपीट की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। अब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि सेक्टर-1बी क्वार्टर संख्या 1197 निवासी राजेश कुमार ठाकुर का आरोप है कि उनके हाईवा, ट्रैक्टर और पानी के टैंकर से पिछले एक वर्ष में कई बार बैटरी, सेल्फ और टायर चोरी हो चुके हैं। चोरी की घटनाओं के बाद उन्होंने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए। उनका दावा है कि एक दिन पहले की फुटेज में एक युवक ट्रैक्टर से बैटरी निकालने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। इसी मामले में पूछताछ और सत्यापन के लिए जब वे पड़ोसी के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। वहीं दूसरी ओर, नरेश चौधरी के परिवार का आरोप है कि राजेश ठाकुर और उनके परिजन जबरन उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। इस घटना में नरेश चौधरी की पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगी। परिवार का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान सोने की चेन और कुछ गहने भी गायब हो गए। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM