मौसम ने रोकी तेजप्रताप की रैली: पटना से वीडियो कॉल पर सिर्फ 1 मिनट 41 सेकंड बोले, बेतिया में पहुंचे 100 समर्थक

बेतिया में खराब मौसम की वजह से तेजप्रताप यादव सभा में नहीं पहुंच पाए। उन्होंने पटना एयरपोर्ट से वीडियो कॉल किया।

मौसम ने रोकी तेजप्रताप की रैली: पटना से वीडियो कॉल पर सिर्फ 1 मिनट 41 सेकंड बोले, बेतिया में पहुंचे 100 समर्थक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 31, 2025, 4:37:00 PM

बेतिया में खराब मौसम की वजह से तेजप्रताप यादव सभा में नहीं पहुंच पाए। उन्होंने पटना एयरपोर्ट से वीडियो कॉल किया। इस दौरान सभा में मौजूद उनके समर्थक मोबाइल को माइक के पास लाए। तेजप्रताप ने 1 मिनट 41 सेकेंड तक पटना से ही लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि मैं इस समय पटना एयरपोर्ट पर हूं। खराब मौसम के कारण मुझे टेक-ऑफ की अनुमति नहीं मिल पा रही है। मैं बहुत दुखी हूं कि आज आप सभी के बीच नहीं पहुंच सका। आप लोग हमारे प्रत्याशी का समर्थन करें और जैसे ही मौसम सामान्य होगा, मैं जल्द ही नौतन आकर आप सबसे मिलूंगा। तेजप्रताप को सुनने के लिए करीब 100 लोग पहुंचे थे।

महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव 2 नंवबर को महुआ में जनसभा करेंगे। वो यहां राजद कैंडिडेट मुकेश रोशन के पक्ष में माहौल बनाएंगे। आपको बता दें कि तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं। तेजप्रताप ने कहा था कि अगर तेजस्वी महुआ में प्रचार करेंगे तो वो राघोपुर में डोर टू डोर कैंपेन करेंगे।

इधर, विधानसभा चुनाव में जनता को राजद के पक्ष में मतदान करने को लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना को लेकर स्थानीय पुलिस ने दानापुर विधायक और राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव के कोथवां गांव स्थितआवास और अन्य रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की। गुरुवार की दोपहर भारी संख्या में पहुंची। वहीं इस कार्रवाई को लेकर रीतलाल की पत्नी रिंकू देवी ने स्थानीय पुलिस और मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर उन्हें और उनके रिश्तेदारोंको डराने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM