वैशाली में नीतीश बोले- महिलाओं को दिए 10-10 हजार कभी वापस नहीं लेगी सरकार

वैशाली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला रोजगार के लिए जो 10 हजार की राशि दी है उसे लौटाने का सवाल ही नहीं है।

वैशाली में नीतीश बोले- महिलाओं को दिए 10-10 हजार कभी वापस नहीं लेगी सरकार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 01, 2025, 6:19:00 PM

वैशाली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला रोजगार के लिए जो 10 हजार की राशि दी है उसे लौटाने का सवाल ही नहीं है। ये पैसे सरकार कभी वापस नहीं लेगी। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि ये पैसे महिलाओं को लौटाने होंगे। हम लोग तो 2 लाख तक का लोन भी देंगे, लेकिन जो 10 हजार रुपए हैं वो किसी को लौटाने नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 29 अगस्त, 2025 से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत हुई।

इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने हेतु वित्तीय सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना है और परिवार की आय में वृद्धि करना है।

पहले चरण में सभी पात्र महिलाओं को बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से 10,000 रुपए की राशि दी जा रही है। जिन महिलाओं के द्वारा अपने रोजगार की शुरुआत की जाएगी, उनके उद्यम को बढ़ाने के लिए आकलन कर 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'बिहार के विकास का काम हो रहा है, किसी भी प्रकार के डर या भय का वातावरण नहीं है। प्रेम और भाईचारे का माहौल है। पहले हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था, मंदिरों की घेराबंदी कर दी गई। पहले वाले सरकार ने कुछ नहीं किया।

हम लोगों ने रोजगार और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया, नौकरी दी और बहाली की, लड़के और लड़कियों के लिए साइकिल और पोशाक योजना चलाई, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया गया, पहले स्वास्थ्य सेवा बहुत खराब थी।'

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM