आचार संहिता से पहले नीतीश का मास्टरस्ट्रोक: उर्दु परामर्शदात्रि समिति का किया गठन, अल्पसंख्यक वोटरों पर नजर

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक कदम उठाया है।

आचार संहिता से पहले नीतीश का मास्टरस्ट्रोक: उर्दु परामर्शदात्रि समिति का किया गठन, अल्पसंख्यक वोटरों पर नजर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 06, 2025, 4:35:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक कदम उठाया है। बिहार सरकार ने उर्दू परामर्शदात्री समिति का पुनर्गठन कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के उर्दू निदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, नई समिति राज्य में उर्दू भाषा के विकास और प्रोत्साहन से जुड़े मामलों पर सरकार को सुझाव देगी। 

जारी आदेश के अनुसार, समिति के अध्यक्ष के रूप में जनाब नौशाद आलम, उर्दू मंत्री, बिहार सरकार को नियुक्त किया गया है. वहीं, डॉ. मिर्जावदुद्दीन बुखारी (किशनगंज), शबाना दाउद (भागलपुर), यासमीन खान (पटना), प्रो. (डॉ.) शौकत अंसारी (दरभंगा), इसराइल राइन (जहानाबाद), मुफद्दल अली कैशर (सीवान), अल्ताफ राजू (छपरा) और परवेज शाहीन (पूर्णिया) को सदस्य बनाया गया है.

इस समिति का उद्देश्य राज्य सरकार की उर्दू नीति को और प्रभावी बनाना, साथ ही शिक्षा, प्रकाशन, और प्रशासनिक स्तर पर उर्दू भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देना है. आदेश में यह भी कहा गया है कि समिति उर्दू के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के रूप में उसके उपयोग को लेकर सरकार को सुझाव देगी.

राजनीतिक रूप से यह कदम इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने जा रहा है. ऐसे में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले नीतीश सरकार का यह फैसला मुस्लिम समुदाय और उर्दू भाषी मतदाताओं को साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM