विभाग बंटवारे पर नीतीश कुमार का मंथन तेज, सीएम आवास में ललन सिंह–संजय झा–विजय चौधरी संग डेढ़ घंटे बैठक

बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की नई सरकार बन चुकी है। गुरुवार को हुए शपथ ग्रहण के बाद आज शुक्रवार को विभागों के बंटवारे की प्रक्रिया तेज हो गई है

विभाग बंटवारे पर नीतीश कुमार का मंथन तेज, सीएम आवास में ललन सिंह–संजय झा–विजय चौधरी संग डेढ़ घंटे बैठक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 21, 2025, 3:04:00 PM

बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की नई सरकार बन चुकी है। गुरुवार को हुए शपथ ग्रहण के बाद आज शुक्रवार को विभागों के बंटवारे की प्रक्रिया तेज हो गई है। सुबह सबसे पहले बीजेपी के मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दल के मंत्रियों की विभागों की सूची लेकर सीधे सीएम हाउस पहुँचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत चली। सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी ने बीजेपी कोटे के सभी मंत्रियों की प्राथमिकताएँ और विभागों की मांगें सीएम को सौंप दी हैं।

इसके बाद जेडीयू की ओर से विभागों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री आवास में एक अहम बैठक हुई। इस चर्चा में जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, संजय झा और विजय कुमार चौधरी शामिल हुए। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे चली, जिसमें बीजेपी की ओर से की गई विभागीय मांगों पर भी अंतिम रूप से बातचीत की गई।

सूत्र बताते हैं कि एक बार फिर गृह विभाग सीएम नीतीश कुमार के पास ही रहेगा। वहीं सम्राट चौधरी वित्त मंत्रालय संभालते रहेंगे। पहली बार मंत्री बनीं इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग मिलने की संभावना है।

विभागों के बंटवारे के बाद नई कैबिनेट की पहली बैठक होगी, जिसमें 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तारीख तय किए जाने पर मुहर लग सकती है।

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM