मुंगेर में शाह बोले- सम्राट जी को जिताइए, मोदी जी इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे

मुंगेर में गुरुवार अमित शाह ने सभा की। उन्होंने कहा, मुंगेर से बीजेपी के कैंडिडेट सम्राट चौधरी को जिताइए। मोदी जी इन्हें बहुत बड़ा आदमी बनाएंगे।

मुंगेर में शाह बोले- सम्राट जी को जिताइए, मोदी जी इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 30, 2025, 2:21:00 PM

मुंगेर में गुरुवार अमित शाह ने सभा की। उन्होंने कहा, मुंगेर से बीजेपी के कैंडिडेट सम्राट चौधरी को जिताइए। मोदी जी इन्हें बहुत बड़ा आदमी बनाएंगे। शाह ने आगे कहा, कहा जाता है कि मुंगेर में सीता माता ने छठ पूजा की थी। देश-दुनिया में लोगों ने छठ पूजा की। कल राहुल बाबा आए थे उन्हें ये सब नहीं पता कैसे पता होगा उनका ननिहाल इटली में है।

2005 के पहले पूरा बिहार जंगलराज की चपेट में था। एक ही धंधा चलता अपहरण। आपने नीतीश बाबू के हाथ में बिहार का शासन दिया। नीतीश बाबू ने जंगलराज को खत्म कर दिया।

कल राहुल बाबा आए थे उन्हें ये सब नहीं पता कैसे पता होगा उनका ननिहाल इटली में है। वो कह रहे हैं छठ मइया की पूजा की एक ड्रामा है। नौटंकी है।

मोदी जी का आप अपमान करो तब तक तो ठीक है, लेकिन राहुल भइया आपने छठ मइया का अपमान किया है। बिहार की जनता अपना पर्चा जरूर दिखाएगी।

कांग्रेस वालों ने जब-जब मोदी जी के लिए अपशब्द कहे तब-तब देश की जनता ने जवाब दिया है। राहुल बाबा की यात्रा में मोदी जी की मां को गाली दी। 2002 से 2025 तक का इतिहास है जब-जब मोदी का अपमान हुआ, कमल का फूल उतना ही खिला है।

शाह ने कहा कि, ना बिहार में CM की कुर्सी खाली है। ना ही देश में PM की कुर्सी खाली है। यहां नीतीश जी हैं। वहां मोदी जी हैं। लालू जी और सोनिया जी अपने बेटों को PM और CM बनाने का सपना छोड़ दें तो अच्छा होगा।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM