कोहरे की वजह से बिहार आने वाली 10 ट्रेनें लेट, 2 दिनों बाद बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

बिहार में ठंड ने अब दस्तक दे दी है और नवंबर के तीसरे सप्ताह के अंत तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित पूरे राज्य में सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है।

कोहरे की वजह से बिहार आने वाली 10 ट्रेनें लेट, 2 दिनों बाद बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 23, 2025, 9:48:00 AM

बिहार में ठंड ने अब दस्तक दे दी है और नवंबर के तीसरे सप्ताह के अंत तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित पूरे राज्य में सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है। अगले दो दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

दक्षिण अंडमान में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर 27–28 नवंबर तक बिहार में दिखने लगेगा। इसके चलते आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विभाग का कहना है कि 24 नवंबर के बाद से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

कोहरे का असर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बिहार में लगभग 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता रूट की ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। हालांकि, कोहरा हल्का होने के कारण सड़क और हवाई यातायात सामान्य रहा।

शनिवार को फारबिसगंज में सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और गयाजी में सबसे कम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पूर्णिया में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 700 मीटर तक सीमित रही।


Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM