अनंत सिंह को 14 दिनों की जेल, आधी रात घर से हुई गिरफ्तारी

पटना से बड़ी खबर — मोकामा में आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की हत्या मामले में पुलिस ने बाहुबली नेता और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

अनंत सिंह को 14 दिनों की जेल, आधी रात घर से हुई गिरफ्तारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 02, 2025, 4:07:00 PM

पटना से बड़ी खबर — मोकामा में आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की हत्या मामले में पुलिस ने बाहुबली नेता और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार देर रात करीब 150 पुलिसकर्मियों की टीम, पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में, अनंत सिंह के बेढ़ना स्थित कारगिल चौक के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह को ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार कर पटना लाया गया, जहां उन्हें सिविल कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनंत सिंह से करीब 11 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि हत्या की वारदात के वक्त वे अपने काफिले से आगे निकल चुके थे और पीछे क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।

वहीं, मारे गए आरजेडी नेता दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने भावुक बयान दिया है। उन्होंने कहा, “जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होगी, तब तक दादा का ब्रह्मभोज नहीं करेंगे।”

इस गिरफ्तारी पर जनसुराज पार्टी के मोकामा से उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने कहा, “यह एक अच्छा कदम है, लेकिन देर से आया है। जब एफआईआर दर्ज हुई थी, उसी वक्त कार्रवाई होनी चाहिए थी। देर आए, दुरुस्त आए।”

पटना पुलिस इस मामले को हाई-प्रोफाइल केस मान रही है। दुलारचंद यादव की हत्या के बाद से ही मोकामा और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ था। पुलिस अब इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM