पटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग सेंटर, बिहार के कॉलेजों में अब रात 8 बजे तक पढ़ाई, CM सम्राट का बड़ा फैसला

पटना में बड़े कोचिंग संचालक खान सर और रौशन आनंद सर के बीच जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। अब सारे कोचिंग सेंटर पटना शहर से बाहर होगा।

पटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग सेंटर, बिहार के कॉलेजों में अब रात 8 बजे तक पढ़ाई, CM सम्राट का बड़ा फैसला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 19, 2026, 4:11:00 PM

पटना में बड़े कोचिंग संचालक खान सर और रौशन आनंद सर के बीच जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। अब सारे कोचिंग सेंटर पटना शहर से बाहर होगा। सरकार शहर से बाहर एक आधुनिक और व्यवस्थित कोचिंग हब विकसित करने की योजना बना रही है। वहीं बिहार के कॉलेजों में अब रात 8 बजे तक पढ़ाई होगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने राजभवन को पत्र लिखा है।

विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में  सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि कोचिंग संस्थानों को पटना शहर से अलग जगह दिया जाएगा ताकि, इनका एक जगह पर केंद्र स्थापित हो सके। जितने भी कोचिंग संस्थाएं पटना शहर में संचालित हैं उन्हें सिटी एरिया से बाहर एक जगह पर होना चाहिए। हमारा आग्रह है कि वे पटना के बाहर चलें। वहां पूरी व्यवस्था बहाल की जाएगी तो ज्यादा से ज्यादा लोग वहां आ पाएंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों के लिए शहर से बाहर एक सुव्यवस्थित और आधुनिक कोचिंग हब विकसित करने की योजना पर सरकार काम करेगी। सीएम ने यह भी कहा कि टाउनशिप के निर्माण से हमारे शहर स्मार्ट होंगे। सभी चीजें व्यवस्थित ढंग से स्थापित होंगी। 

सीएम ने कहा-वर्तमान में अधिकांश कोचिंग संस्थान शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में संचालित हो रहे हैं, जिससे ट्रैफिक, पार्किंग और अन्य व्यवस्थागत समस्याएं उत्पन्न होती हैं। सरकार का प्रयास है कि सभी प्रमुख कोचिंग संस्थानों को एक संगठित केंद्र में स्थानांतरित किया जाए, जहां छात्रों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों और संस्थानों को भी व्यवस्थित माहौल मिल सके।

सम्राट चौधरी ने कहा-प्रस्तावित कोचिंग हब में सड़क, परिवहन, बिजली, पानी, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल छात्रों को लाभ होगा, बल्कि शहर में बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को भी कम करने में मदद मिलेगी।

वहीं बिहार के कॉलेजों में अब रात 8 बजे तक पढ़ाई होगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एएन कॉलेज से यह बयान दिया था कि बिहार के कॉलेजों में रात 8 बजे तक पढ़ाई होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद शिक्षा विभाग ने राजभवन को एक पत्र भेजा है, जिसमें पटना साइंस कॉलेज और एएन कॉलेज समेत बिहार के 10 सबसे बड़े कॉलेजों के नाम इस सूची में शामिल हैं। 

इस सूची में जो 10 प्रमुख नाम शामिल हैं, वे पटना साइंस कॉलेज, पटना का ए.एन. कॉलेज, पटना का ही बी.एन. कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, जे.डी. वुमेन्स कॉलेज, पटना शामिल हैं। इसके अलावे मोतिहारी जिले का एम.एस. कॉलेज,  मुजफ्फरपुर का एल.एस. कॉलेज, भागलपुर का टी.एन.बी. कॉलेज और दरभंगा जिले का सी.एम. साइंस कॉलेज शामिल है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन की तरफ से राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव को एक आधिकारिक पत्र भेजा गया है। अब बिहार के छात्र सिर्फ दोपहर तक ही नहीं, बल्कि देर शाम और रात तक इन प्रतिष्ठित कॉलेजों में पढ़ाई कर सकेंगे। 

Trending News

बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM