'पढ़ाना तो पड़ेगा..कोई बहाना नहीं चलेगा' CM सम्राट ने तोहफे के साथ शिक्षकों को चेता दिया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिक्षकों को नसीहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाना तो आपको पड़ेगा। इसके बाद कोई बहाना नहीं चलेगा।

'पढ़ाना तो पड़ेगा..कोई बहाना नहीं चलेगा' CM सम्राट ने तोहफे के साथ शिक्षकों को चेता दिया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 16, 2026, 3:58:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घर के नजदीक में आपका ट्रांसफर कर दिया जाएगा। साथ ही शिक्षकों को नसीहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाना तो आपको पड़ेगा। इसके बाद कोई बहाना नहीं चलेगा।

कैमूर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के ट्रांसफर और स्कूल खोलने के लिए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में 75000 स्कूल खोले जा रहे हैं। वहीं ट्रांसफर पर सीएम सम्राट ने कहा कि शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर हमने तय कर दिया है। आप गांव के नजदीक चले जाओ, हमें कोई दिक्कत नहीं है। जो शिक्षिका हैं उनको कहा है कि इन्हें बगल के पंचायत में पढ़ने के लिए दे दो।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारे भाई जो टीचर हैं, उन्हें बगल के प्रखंड में देने का काम किया है। हमने अधिकारियों को कह दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि दे तो दूंगा..लेकिन पढ़ाना तो आपको पड़ेगा। पढ़ाने के लिए कोई एक्सक्यूज नहीं, आप पढ़ाइए और बिहार के बच्चों को आगे बढ़ाने का कम कीजिए।

बता दें कि मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को कैमूर आए थे। जहां उन्होंने प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम में दर्शन पूजन किया और एक सहयोग शिविर में शिरकत करते हुए कैमूर जिले के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।

बताते चलें कि बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर 17 जून को नई ट्रांसफर नीति पर मंजूरी दी जाएगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। बिहार के करीब 5.80 लाख शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और लाइब्रेरियनों का ट्रांसफर जल्द होगा। जून के अंतिम सप्ताह तक महिला शिक्षकों को उनकी पंचायत की पास वाली पंचायत में ट्रांसफर किया जाएगा। साथ ही पुरुष शिक्षकों को उनके प्रखंड के पास वाले प्रखंड के किसी भी स्कूल में पदस्थापित किया जाएगा।

Trending News

बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM