शिक्षा विभाग का सख्त आदेश, गर्मी की छुट्टियों में भी शिक्षकों की ड्यूटी, अंतिम चेतावनी भी...

बिहार के लाखों सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा निर्देश जारी हुआ है। गर्मी की छुट्टी के दौरान भी उन्हें मुख्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है। वहीं राज्य में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट प्रक्रिया को लेकर भी अंतिम चेतावनी दी गई है।

शिक्षा विभाग का सख्त आदेश, गर्मी की छुट्टियों में भी शिक्षकों की ड्यूटी,   अंतिम चेतावनी भी...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 01, 2026, 11:03:00 AM

बिहार के लाखों सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा निर्देश जारी हुआ है। गर्मी की छुट्टी के दौरान भी उन्हें मुख्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है। वहीं राज्य में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट प्रक्रिया को लेकर भी अंतिम चेतावनी दी गई है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रशासनिक कार्यों के लिए शिक्षकों की ड्यूटी जरूरी होगी।

नए आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी के दौरान भी  मुख्यालय में उपस्थित रहना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ग्रीष्मावकाश के दौरान विभागीय कार्यों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 

राज्य के सरकारी विद्यालयों में इस वर्ष एक जून से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी घोषित है। लेकिन इस अवधि में भी शिक्षण कार्य से जुड़े कर्मचारियों को पूरी तरह से अवकाश नहीं मिलेगा। जरूरत पड़ने पर शिक्षकों को तुरंत बुलाया जा सके, इसके लिए उन्हें अपना मोबाइल फोन हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रशासनिक कार्यों के लिए शिक्षकों की ड्यूटी जरूरी होगी।

वहीं राज्य में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट प्रक्रिया को लेकर भी विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग के अनुसार राज्य के पांच लाख से अधिक शिक्षकों को अपने प्रोफाइल का अपडेट करना अनिवार्य किया गया था, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में शिक्षकों की प्रोफाइल अधूरी पाई गई है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तिथि 5 जून तय की गई है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद किसी भी प्रकार का सुधार केवल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) के सत्यापन के बाद ही संभव होगा। पंजीकरण, पदस्थापना और व्यक्तिगत विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर डीपीओ स्तर पर जांच और सत्यापन किया जाएगा।

शिक्षकों को प्रोफाइल के 54 अनिवार्य फील्ड भरना होगा। पंजीकरण, पदस्थापन, व्यक्तिगत जानकारी और पते का विवरण अपडेट करना जरूरी है। जानकारी में त्रुटि होने पर लिखित आवेदन देकर 48 घंटे में सुधार कराया जा सकेगा। 75 प्रतिशत शिक्षकों का स्थायी पता पहले से पोर्टल पर दर्ज है। शिक्षक अपने लॉगिन से पता और अन्य विवरण अपडेट कर सकेंगे। आवासीय प्रमाण-पत्र संख्या दर्ज कर उसकी प्रति भी अपलोड करनी होगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रोफाइल अपडेट नहीं करने वालों के लिए यह अंतिम अवसर माना जाएगा।

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM