हजारों लड़कियों का 50 हजार रुपये का इंतजार बढ़ा, वेबसाइट में गड़बड़ी से अटकी राशि, 15 मई तक अपलोड करना था डेटा

बिहार में 50 हजार रुपये के लिए हजारों छात्राओं का इंतजार बढ़ गया है। स्नातक पास छात्राओं का डाटा 15 मई तक वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य था। हालांकि अभी तक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 73 हजार छात्राओं का डाटा अपलोड नहीं हो सका है।

हजारों लड़कियों का 50 हजार रुपये का इंतजार बढ़ा, वेबसाइट में गड़बड़ी से अटकी राशि, 15 मई तक अपलोड करना था डेटा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 18, 2026, 3:41:00 PM

बिहार में 50 हजार रुपये के लिए हजारों छात्राओं का इंतजार बढ़ गया है।  स्नातक पास छात्राओं का डाटा 15 मई तक वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य था। हालांकि अभी तक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 73 हजार छात्राओं का डाटा अपलोड नहीं हो सका है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के कालेजों से स्नातक पास छात्राओं का डाटा अपलोड करना था। लेकिन वेबसाइट ठप रहने से हजारों छात्राओं का डाटा अपलोड नहीं हो सका। इससे दरभंगा समेत चार जिलों की स्नातक पास छात्राओं को मिलने वाली 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि अटक गई है।

 डाटा अपलोड करने का कार्य विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा है। दिसंबर-2025 तक स्नातक की परीक्षा पास हुई छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश विश्वविद्यालयों को दिया गया था।अबतक मात्र सत्र 2021-24 की 7,560 छात्राओं का डाटा अपलोड किया गया है। जबकि 73,413 छात्राओं का डाटा अपलोड होना है। इसकी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही वेबसाइट ठप पड़ गई। इसकी वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। हालांकि शिक्षा विभाग ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।  

बता दें कि बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों सहित ललित नारायण मिथिला से उत्तीर्ण छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि जल्द मिलनी है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने दिसंबर- 2025 तक स्नातक की परीक्षा पास हुई छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश विश्वविद्यालयों को दिया था। 15 मई तक डेटा अपलोड करना अनिवार्य बताया गया था।

वहीं फंड के अभाव में हजारों छात्राओं का अबतक भुगतान नहीं हुआ हुआ है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की हजारों स्नातक पास छात्राओं के आवेदन विश्वविद्यालय स्तर पर अनुमोदित होने के बाद भी शिक्षा विभाग से राशि नहीं भेजी गई है। पिछले स्नातक सत्र 2020-23 सहित अन्य सत्रों की छात्राओं ने निर्धारित समय पर पोर्टल पर लाभ के लिए आवेदन किया था। लेकिन इनमें से हजारों से अधिक छात्राओं का आवेदन विश्वविद्यालय स्तर पर अनुमोदित हो चुका है। लेकिन पोर्टल पर अबतक फंड के इंतजार में राशि अटकी हुई है।

बता दें कि बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना  योजना तहत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना की शुरुआत अप्रैल 2018 में की गई थी। जिसका उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। योजना के प्रभाव से राज्य में बड़ी संख्या में छात्राएं स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रेरित हुई है।

Trending News

दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM