पुलिस ने की बडी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने की बडी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 11, 2026, 4:37:00 PM

जहानाबाद पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार और हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के पास से स्मैक, एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नया टोला वार्ड संख्या-18 निवासी सत्यम कुमार, पिता श्रीकांत शर्मा, अवैध स्मैक के कारोबार में संलिप्त है और अपने पास अवैध हथियार भी रखता है। सूचना के सत्यापन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी, जहानाबाद की मौजूदगी में थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक रामचंद्र सिंह, सहायक अवर निरीक्षक बिमलेंदु प्रकाश तथा सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सत्यम कुमार की कमर से एक देशी लोडेड पिस्टल बरामद की, जिसके मैगजीन में दो जिंदा कारतूस मिले। वहीं उसकी जेब की तलाशी लेने पर 5.13 ग्राम स्मैक तथा एक एप्पल मोबाइल, एक रेडमी मोबाइल और एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने सभी बरामद सामानों को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

जहानाबाद से बरूण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM