घर में चल रही थी अवैध मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

घर में चल रही थी अवैध मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 11, 2026, 4:18:00 PM

राज्य के भागलपुर जिले में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनथ गांव में चल रही एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार के साथ हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।

शनिवार को भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनथ गांव स्थित मोहम्मद रिजवान के घर अवैध हथियार बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर शाहकुंड थाना पुलिस, भागलपुर एसटीएफ और पश्चिम बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के कई उपकरण और अन्य सामान बरामद किया। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य आरोपी मोहम्मद रिजवान मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से मोहम्मद कासिम, मोहम्मद समीम, मोहम्मद मिराज, मोहम्मद मैसर और जब्बार मंसूरी को गिरफ्तार किया है। इनमें चार आरोपी मुंगेर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं जबकि जब्बार मंसूरी शाहकुंड थाना क्षेत्र का निवासी है। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार आरोपी मोहम्मद रिजवान की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की भी जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि यह अवैध गन फैक्ट्री कितने दिनों से चल रही थी। यहां से कहां कहां हथियार की सप्लाई की जाती थी और कौन कौन हथियार खरीदता था।

भागलपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM