नाबालिग के साथ हैवानियत, हाथ पैर बांधकर गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी

नाबालिग के साथ हैवानियत, हाथ पैर बांधकर गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 5:04:00 PM

राज्य के नालंदा जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर है। यहां एक नाबालिग महादलित लडकी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिग के हाथ पैर को बांधकर और मुंह में कपडा ठूस कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस बेहद संवेदनशील खबर के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग महादलित लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना सामने आने के बाद सनसनी फैल गयी। पीडिता की मां के अनुसार बच्ची अपने सहेलियों के साथ मिलकर शौच के लिए गई थी, तभी दो बदमाशों ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बच्ची के साथ घटती घटना को देख कर उसके की अन्य सहेलियां वहां से भाग गई। आरोप है कि बदमाश इसके बाद बच्ची को जबरन सुनसान इलाके में लेकर गए, जहां उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची ने जब इसका विरोध किया तब उसके हाथ पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की गयी। 

इधर पुलिस को इस मामले की जैसे जानकारी मिली, त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। जांच के दौरान मिले मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मेघी नगमा गांव निवासी बिट्टू कुमार और विक्रम कुमार उर्फ टमाटर को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पीड़िता और आरोपियों द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके फर्दबयान के आधार पर दीपनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

नालंदा से मिथुन की रिपोर्ट

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM