आभूषण के दुकान में भीषण चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए चोर

आभूषण के दुकान में भीषण चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए चोर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 11, 2026, 1:23:00 PM

धनबाद जिले में इन दिनों मनबढ हो चुके चोरों ने आम लोगों और व्यापारियों का जीना मुहाल कर दिया है। आये दिन शहर के अलग अलग इलाके से चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बेलगाम हो चुके अपराधियों ने फिर एक आभूषण की दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हैरानी की बात यह कि चोर जाते जाते अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी अपने साथ लेकर चले गये। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है।

धनबाद में इन दिनों चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कार्मेल स्कूल के सामने का है, जहां मधु लक्खी ज्वेलर्स में सेंधमारी कर लाखों रुपये के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। चोर वारदात के बाद सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित पॉलिटेक्निक रोड पर कार्मेल स्कूल के सामने मौजूद मधु लक्खी ज्वेलर्स में शनिवार की सुबह चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने दुकान के बगल में स्थित कारपेंटर की दुकान के रास्ते दीवार में सेंधमारी कर ज्वेलरी दुकान में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

दुकान संचालक नीलकंठ कुमार वर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब 10:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। चोर करीब डेढ़ से दो किलो चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए दुकान के सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा सेंधमारी के तरीके और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। दुकान संचालक ने इस संबंध में सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM