CM सम्राट की पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 हजार के इनामी अपराधी का एनकाउंटर

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही बिहार पुलिस एक्शन मोड में आ गयी है। अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस ने एक और इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया है।

CM सम्राट की पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 हजार के इनामी अपराधी का एनकाउंटर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 26, 2026, 11:17:00 AM

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही बिहार पुलिस एक्शन मोड में आ गयी  है। अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। साथ ही एनकाउंटर करने से भी पीछे नहीं हट रही। अब पुलिस ने एक और इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया है। 

दरअसल रविवार सुबह नवादा जिले में पुलिस ने एक बदमाश का एनकाउंटर किया है। इस मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि नवादा के रोह थाना क्षेत्र के कोशी गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें कुख्यात अपराधी मिंटू यादव के पैर में गोली लगी। घायल हालत में उसे इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर किया गया। जबकि बाइक सवार दूसरा बदमाश भाग निकला। 

बताया जा रहा है कि मिंटू यादव पर  50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह अनिल मिस्त्री हत्याकांड में फरार चल रहा था पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार अपराधी दो बाइक पर सवार थे, जिसमें से एक भागने में फरार हो गया।

बता दें कि मिंटू यादव कई मामलों में फरार था। जिले के चर्चित ग्रामीण चिकित्सक अशोक मिस्त्री के हत्याकांड में वह नामजद अभियुक्त था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उस इलाके पहुंची तो दो बाइक पर सवार अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। जिसमें जवाबी कार्रवाई  में एक गोली मिंटू यादव के पैर में लगी। फिलहाल पुलिस उसे अपने साथ बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी लेकर गई है। 

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM