गैंगरेप वीडियो वायरल मामला: पुलिस का बडा एक्शन, तीन गिरफ्तार

गैंगरेप वीडियो वायरल मामला: पुलिस का बडा एक्शन, तीन गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 8:10:00 PM

राज्य के सीवान जिले में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को बसंतपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज है। यह जानकारी गुरूवार को एसपी पूरन कुमार झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। बता दें कि गैंगरेप की वारदात बीते 28 जून को हुई थी लेकिन पीड़िता ने सात जुलाई को महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

सीवान एसपी ने बताया कि पीड़ित द्वारा सात जुलाई 2026 को महिला थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 28 जून 2026 को तीन नामजद युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस गंभीर शिकायत के मिलते ही महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराजगंज एसडीपीओ अमन के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के सानी बगाही निवासी कृष्णा चौधरी के पुत्र संदीप कुमार, शिवशंकर महतो के पुत्र टुनटुन कुमार और महाराजगंज के पटेढी के राजेंद्र राय के पुत्र अभिमन्यु  कुमार उर्फ राय जी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में से टुनटुन और संदीप के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM